
शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी राजेश हिंगणकर के निर्देशन में जिले में चलाये जा रहे स्थाई वारण्टी धरपकड़ अभियान के तहत कोलारस एवं मायापुर पुलिस ने एक-एक स्थाई वारण्टियों को दबोचकर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
थाना कोलारस के द्वारा मुखबिर सूचना पर स्थाई वारण्टी सिद्दार पिता भोपल्ला जाटव उम्र 45 साल निवासी ग्राम महोराई थाना कोलारस जो कि पिछले 06 साल से के 135 विद्युत अधिनियम के तहत फरार चल रहा था जिसे पुलिस टीम द्वारा ग्राम महोराई से दबोचकर माननीय न्यायालय में पेश किया गया। थाना प्रभारी मायापुर उनि. अशोक बाबू शर्मा के द्वारा जरिए मुखबिर सूचना पर स्थाई वारण्टी श्रीराम पिता चार्ली यादव उम्र 32 साल निवासी ग्राम खसड़ीचरा,थाना मायापुर जो कि पिछले 05 साल से 25 बी आम्स एक्ट के तहत फरार चल रहा था जिसे पुलिस टीम सउनि अजय पटेल , प्रआर. महेश शर्मा, प्रआर. महेश मिश्रा, प्रआर. बृजेश अवस्थी,आर. प्रदीप कौरव, आर. सहदेव, आर.शिवराज द्वारा ग्राम खड़ीचरा से दबोचकर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।






Be First to Comment