Press "Enter" to skip to content

चारों तरफ झमाझम बारिश, फिर भी दिनारा अब भी प्यासा, 33 पंडित करेंगे पानी के लिए सोममहायज्ञ, भागवतकथा व बगुलामुखी जाप

केके पत्रकार दिनारा, दिनारा। गिर्राज जी महाराज की असीम कृपा से गिर्राज धरण मंदिर के संत रामलखनदास जी महाराज व पुजारी रामदास जी महाराज के सानिध्य में ग्राम व क्षेत्र वासियो के सहयोग से स्थान दिनारा डाक बगला के पीछे गिर्राज धरण मंदिर पर श्रीश्री 1008 पंच कुण्डात्मक सोममहायज्ञ,भागवत कथा एवं बगुलामुखी जाप का आयोजन किया जा रहा बिदित है कि दिनारा कस्बे सहित आसपास क्षेत्र में कई वर्षों सूखा की स्थिति बनी हुई है और किसान व ग्राम वासियो को पानी की समस्या झूझना पड़ रहा है वर्तमान में भी दिनारा क्षेत्र में अल्प वर्षा के चलते दिनारा तालाब एक चौथाई ही भर पाया उपरोक्त समस्या के समाधान को लेकर क्षेत्र व ग्राम वासियो ने वरुण व इंद्र भगवान को प्रसन्न करने के लिए महायज्ञ, बगुलामुखी व भावगत कथा के भव्य आयोजन करने का संकल्प लिया । आयोजन के सक्रिय कार्यकर्ता महेन्द्र सोनी ने बताया कि 33 विद्वान पंडितो के द्वारा विधिविधान से आयोजन सम्पन्न होगा आयोजन के कार्यक्रम 10 सितंबर दोपहर 2 बजे से कस्बे के गुप्तेश्वर महादेव मंदिर से भव्य कलश यात्रा का शुभारंभ जो बैंड बाजो ढोल डीजे,घोड़ो,बग्गी एवं 551 कलशों के साथ निकलेगी 11 सितंबर को पंचकुण्डात्मक सोम महायज्ञ पूजन,भागवत कथा व रात्रि में बगुलामुखी जाप प्रारम्भ । भागवत कथा परम रसिक श्रद्धेय हितेंद्र कृष्ण जी महाराज के मुखारविंद से सुनाई जायेगी एवं महायज्ञ पूजन यज्ञाचार्य पंडित श्री राजेन्द्र जी आचार्य द्वारा व रात्रि में बगुलामुखी जाप आचार्य पंडित अनिल शास्त्री जी द्वारा सम्पन्न कराया जायेगा,12 सितंबर को मंडप पूजन व महायज्ञ की अग्नि स्थापना होगी,17 सितंबर की रात्रि जयसिंह राजा की भजन मंडली द्वारा भजन संध्या का आयोजन होगा एवं 18 सितंबर मंगलवार को पूर्णाहूति और दोपहर 1 बजे से विशाल भंडारा होगा जिसमें सभी क्षेत्र व ग्राम वासी सादर आमंत्रित है औऱ आयोजन में शामिल होकर पुण्य लाभ ले। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!