LIVE REPORT- पचावली पुल से 10 फिट ऊपर बह रही है सिंध, आवागमन ठप्प

शिवपुरी। जिले में जोरदार बारिश से सिंध नदी उफान पर है। सिंध नदी पचावली के पुराने पुल से आठ से दस फिट ऊपर बह रही है, वहीं निर्माणाधीन पुल के नदजीक तक पानी दिखाई दिखाई रहा है, इसके अलावा घुरवार का पुल भी पूरी तरह डूबा हुआ है। क्षेत्र का संपर्क  टूट चुका है और आवागमन पूरी तरह बंद है।