Press "Enter" to skip to content

RESCUE OPERATION SUCCESS- बेहरगंवा व पुला में फंसे 40 लोगों को हैलीकॉप्टर से निकाला बाहर, देखें VIDEO

दो स्थानों पर सिंध नदी के बहाव में फंस गए थे 46 लोग
आईटीबीपी और सेना की मदद ली 


शिवपुरी। शिवपुरी जिले में पिछले 24 घंटे से हो रही तेज बारिश के बीच दो स्थानों सिंध नदी के तेज बहाव में पानी के बीच 46 लोग फंस गए। जिन्हें रेस्क्यू कर सेना के हेलीकॉफ्टर की मदद से बाहर निकाला गया। पहला मामले में करैरा तहसील के सीहोर थाना अंतर्गत बहरगंवा व पुला गांव के बीच सिंध नदी के तेज बहाव में 40 लोग फंस गए। इन्हें यहां पर सेना के हेलीकॉफ्टर की मदद से बाहर निकाला गया। इसके अलावा सतनवाड़ा के कल्याणुर येरावन में भी सिंध नदी के तेज बहाव में 6 ग्रामीणों के फंसने पर यहां पर आईटीबीपी व पुलिस जवानों ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला। शिवपुरी जिले में पिछले 24 घंटे में तेज बारिश के कारण नदी नाले उफान पर हैं। खासकर सिंध नदी में पानी का बहाव बढ़ने के बाद कोलारस, बदरवास व रन्नौद तहसील के कई गांवों में पानी भर गया है। सिंध नदी में पानी बढ़ने के बाद पचावली पुल पूरी तरह से डूब गया है और आवागमन प्रभावित है। तेज बारिश के बीच शिवपुरी शहर में भी एक दर्जन से ज्यादा निचली बस्तियों में पानी भर गया। वहीं कोलारस नगर पंचायत में भी कई निचली बस्तियों में पानी भर गया जिससे लोगों को काफी नुकसान हुआ है। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!