Press "Enter" to skip to content

ओईसी राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल ने किया कन्या विद्यालय का निरीक्षण

शिवपुरी। दक्षता उन्नयन कार्यशाला के तहत राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल के ओईसी डॉ. प्रवीण कौशल द्वारा जिलेभर में विद्यालयों का भ्रमण किया जा रहा है इसी क्रम में कल शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय माधवचौक पर उन्होंने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डॉ. कौशल ने सभी शिक्षकों से चर्चा करते हुए दक्षता उन्नयन से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए, साथ ही वर्गों का अवलोकन करते हुए शिक्षकों को बताया गया कि वर्ग के आधार पर गतिविधि आधारित शिक्षा छात्र-छात्राओं को प्रदान किया जाना आवश्यक है। सभी शिक्षकों को वर्क बुक में अवलोकन उपरांत टीम निर्धारित करने के निर्देश दिए। पालकों से भी वर्क बुक पर हस्ताक्षर कराना अनिवार्य बताया। डॉ. कौशल ने छात्राओं की पढ़ाई की गुणवत्ता को परखा। जब छात्राओं द्वारा संतोषजनक जबाब दिए उन्होंने शिक्षकों को निर्देशित किया कि और मेहनत करके जिले का नाम प्रदेश पटल पर रोशन करने के लिए जुट जाएं। इस मौके पर बीआरसीसी अंगद सिंह तोमर, एचएमसीआर परमार, डीआरजी मनीष जैन, देवेन्द्र शर्मा, सुनील उपाध्याय जन शिक्षक सहित स्कूल का स्टाफ उपस्थित रहा। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!