Press "Enter" to skip to content

अग्रवाल फ्रेंड्स क्लब की नवीन कार्यकारिणी गठित, अरिहंत जैन बने अध्यक्ष

शिवपुरी। अपने आगामी कार्यों को बढ़ाने के लिए अग्रवाल फ्रेंड्स क्लब शिवपुरी के पदाधिकारियों द्वारा सर्वसम्मति से नवीन कार्यकारिणी का गठन आज किया गया है। कार्यकारिणी में अध्यक्ष की जिम्मेदार अरिहंत जैन (पत्तेवाले) को सौंपी गई है। वहीं अरिहंत जैन की कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमन गोयल (राजगढ़ वाले), उपाध्यक्ष आदित्य बंसल, संयुक्त अध्यक्ष शुभम गर्ग, कोषाध्यक्ष प्रांशु गोयल (राजगढ़ वाले), सचिव प्रेमराज बंसल, सह सचिव आदित्य गोयल (राजगढ़ वाले), सह सचिव शिवम प्रधान, प्रचार मंत्री अभय जैन, प्रचार मंत्री प्रांशुल अग्रवाल, संचालक सिद्धार्थ जैन (पत्तेवाले), कार्यालय प्रभारी सौरभ गर्ग शामिल हैं। फ्रेंड्स क्लब का अध्यक्ष बनने के बाद अरिहंत जैन ने सभी को आश्वासन दिया कि वह अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी ईमानदारी के साथ करेंगे और कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को साथ में लेकर क्लब की गतिविधियों को आगे बढ़ाएंगे। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!