Press "Enter" to skip to content

जामुन के पेड़ पर लटका मिला ग्रामीण का शव, खेत की कहकर घर से निकला था मृतक

शिवपुरी। जिले के देहात थाना क्षेत्र के ग्राम रायश्री में रहने वाला मुंशी रावत पुत्र कल्याण सिंह रावत उम्र 35 वर्ष आज सुबह अपने घर से खेत पर जाने की कहकर निकला था। इसी दौरान मुंशी ने रास्ते में जामुन के पेड़ पर फंदा लगाकर फांसी लगा दी। जब रास्ते से राहगीर निकलने तो मुंशी का शव पेड़ पर लटका मिला। राहगीरों ने इस बात की जानकारी परिजनों सहित पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाया और लाश को पीएम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर लिया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मुंशी ने किन कारणों के चलते फांसी लगाई है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!