
शिवपुरी। जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में जिले में अवैध रूप से मदिरा के धारण, परिवहन, संग्रहण, विनिर्माण, विक्रय के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत आज रविवार को आबकारी वृत्त पिछोर क्षेत्र अन्तर्गत बाचरोन चौराहे पिछोर में श्याम लोधी पुत्र दशरथ लोधी के कब्जे से अवैध रूप से पेटी देशी मदिरा प्लेन जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आबकारी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मप्र आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) का प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया। उपरोक्त कार्यवाही में अनिरुद्ध खानवलकर, अशोक कुमार शर्मा एवं मुख्य आरक्षक यदुवीर जादौन, रमेश दांगी, अखयराज सिंह, राजेन्द्र कौरव, मोहनलाल व आरक्षक भूप सिंह, काशीराम तथा नगर सैनिकों का सराहनीय योगदान रहा।






Be First to Comment