Press "Enter" to skip to content

खुले में डले बिजली के तारों की चपेट में आने से गाय की मौत

शिवपुरी। शहर के वार्ड क्रमांक 16 अंतर्गत आने वाले बड़ौदी गांव में एक किसान पर खुले में बिजली का तार डाल देने से गाय की मौत का आरोप पड़ोसी किसान ने लगाया है। और इस संबंध में थाना प्रभारी कोतवाली को एक शिकायती आवेदन भी दिया है। बडौदी निवासी परमानंद सेन ने बताया कि उसकी गाय जब बाहर मैदान में घांस खा रही थी तभी धुर्रा कुशवाह के खेत के पास टूटे पड़े तार के संपर्क में गाय आई और उसकी मौत हो गई। यही नहीं परमानंद का आरोप है कि गाय को वह ट्रैक्टर से फैंकने भी जा रहा था। तभी गाय को ले जाते हुए उसने देखा और उसे देखकर वह मैदान में गाय को छोड़कर टेक्टर लेकर भाग गया। पुलिस को दिए आवेदन में परमानंद ने धुर्रा कुशवाह के खिलाफ जांच का आवेदन दिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!