Press "Enter" to skip to content

डीजल व पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के विरोध में सड़क पर उतरे कांग्रेसी, बंद करने की लोगों से की अपील

शिवपुरी। देश में डीजल व पेट्रोल की बढ़ती कीमतों और डॉलर के मुकाबले रुपए में लगातार गिरावट को लेकर कांग्रेस के भारत बंद के आव्हान पर आज कांग्रेसियों द्वारा शिवपुरी बंद कराया जा रहा है। इसी क्रम में आज सुबह से कांग्रेसी सड़क पर उतर आए और घूम-घूमकर लोगों से बंद में सहयोग करने की अपील की, साथ ही सरकार द्वारा बढ़ती महंगाई को बता रहे थे। वहीं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस भी शहर के विभिन्न स्थानों पर तैनात है, वहीं शहर में रविवार की शाम फ्लैग मार्च भी निकाला। संभावित उपद्रव को लेकर पुलिस पहले से ही तैयारी कर चुकी है। बंद में मेडिकल स्टोर व दूध डेयरियां छोड़कर बाजार में दूसरी सभी दुकानें व पेट्रोल पंप बंद रखने का आह्वान कांग्रेस द्वारा किया गया है। 
उल्लेखनीय है कि शिवपुरी बंद को सफल बनाने के लिए कांग्रेस नेताओं ने जिला कार्यालय पर बैठक आयोजित की। बैठक में शामिल कांग्रेस नेताओं को बंद को लेकर क्षेत्रवार जिम्मेदारियां सौंपी हैं। प्रदेश कांग्रेस महासचिव हरवीर सिंह रघुवंशी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष बैजनाथ सिंह यादव, कांग्रेस प्रवक्ता राकेश आमोल ने बताया कि मोदी सरकार से कोई वर्ग खुश नहीं है। मोदी सरकार आम व्यक्ति पर लगातार बोझ बढ़ाने वाली सरकार बन गई है। महंगाई पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों ने आम व्यक्ति की कमर तोड़ कर रख दी। इसका सीधा असर लोगों की जेब पर पड़ रहा है। एलपीजी की कीमत भी बढ़ गई। इससे गरीब वर्ग की गृहस्थी पर सीधा असर देखने को मिल रहा है। आमजनता की समस्या को देखते हुए कांग्रेस आज विरोध दर्ज कराएगी और एक ज्ञापन भी सौंपेगी। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!