
कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा शुरू

दिनारा – दिनारा से 19 किलोमीटर दूर स्थित करारखेड़ा क्षेत्र के कमलेश्वर मंदिर पर श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ मंगलवार को कलश यात्रा के साथ हुआ यह कलश यात्रा कमलेश्वर मंदिर से शुरू होकर कस्बे के विभिन्न मार्गो से होते हुए उपरांत कथा स्थल कमलेश्वर सुरई मेला ग्राउंड पर पहुची जहां कथावाचक अंतर्राष्ट्रीय संत श्री च चिन्मयानंद बापू ने श्री राम कथा की महिमा का वर्णन करते हुए इसके श्रवण के लाभ और सुनने की विधि पर प्रकाश डाला उन्होंने बताया की सामाजिक विधियों से बचने का एक ही मार्ग है कि मनुष्य सांसारिक कार्यों को करने के साथ-साथ राम भक्ति में अपना ध्यान लगाए क्योंकि राम कथा से जीवन की व्यथा समाप्त होती है चूँकि सांसारिक कार्यों से व्यक्ति दैनिक जीवन मैं बहुत असहज हो जाता है जिससे उसकी स्वाभाविक शांति खो जाती है ऐसी स्थिति में उसे राम भगवान का नाम संकीर्तन व सत्संग का सहारा लेना चाहिए जिससे उसे शक्ति प्राप्त होती है श्री राम कथा 9 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक चलेगी जिसमें बिस्णु महायज्ञ व अखण्ड रामायण पाठ एवं बिशाल भण्डरा का आयोजन किया जाएगा जिसमें मुख्य यजमान राजनारायण रूसिया प्रीति रूसिया है कथा का सीधा प्रसारण आस्था चैनल पर दोपहर 1बजे से 6बजे तक होगा सभी को प्रतिदिन भोजन की व्यवस्था गहोई समाज द्वारा की गई है






Be First to Comment