Press "Enter" to skip to content

शिवराज सरकार धर्मविरोधी है इसलिए उखाड़ फेंकना है: कम्प्यूटर बाबा

शिवपुरी। मप्र सरकार में राज्यमंत्री से इस्तीफा देने वाले संत नामदेव शास्त्री उर्फ कम्प्यूटर बाबा ने शिवपुरी प्रवास के दौरान शिवराज सरकार पर जमकर हमला बोला। कम्प्यूटर बाबा ने कहा कि शिवराज सरकार धर्मविरोधी सरकार है और संतों के नाम से लगातार 15 वर्षों से राज कर रही है। कम्प्यूटर बाबा द्वारा सरकार का विरोध करने के सवाल का जबाव देते हुए कहा कि मैं पहले भी आवाज उठाता था और आज भी उठा रहा हूं। आप शिवराज से जाकर पूछिए कि उन्होंने मुत्रे मंत्री डर के कारण बनाया था या योग्यता देखकर। शिवराज सरकार साधुओं के नाम का खा रही है। इसी से संत परेशान हैं। आज संतों को न तो पट्टे मिल रहे, न बिजली और न ही पानी। केवल इनके लोग ही लूट खसोट कर रहे हैं। हमारा तो यही उद्देश्य है कि ऐसी धर्मविरोधी सरकार को उखाड़ फेंकना चाहिए इसी के लिए हम लोगों को जागरुक कर रहे हैं। चुनाव लडऩेे के सवाल पर कम्प्यूटर बाबा ने साफ इंकार करते हुए कहा कि पहले भी चुनाव नहीं लडऩा था और आज भी कर रहा हूं कि मुझे चुनाव नहीं लडऩा।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!