
शिवपुरी। जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम धौलागढ़ में रहने वाले संजय 20 पुत्र रमेश बाथम को गुरूवार अचानक उल्टी हुई। इसके बाद परिजन इलाज के लिए संजय को जिला अस्पताल लेकर आए, जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। युवक का शिवपुरी में शुक्रवार की सुबह पीएम किया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है। पुलिस द्वारा प्रथमदृष्टया माना जा रहा है कि युवक शराब पीने का आदी था और उसने अधिक शराब पी ली जिससे उसे उल्टी हुई, लेकिन अभी मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कारणों का खुलासा हो सकेगा।






Be First to Comment