Press "Enter" to skip to content

बामोरकलां में अनियमितताएं पाए जाने एवं मनमानी कीमत पर बेच रहे खाद की 5 दुकानें शील्ड

डिप्टी कलेक्टर पल्लवी वैद्य की कार्यवाही

खनियाधाना शिवकांत सोनी :-  खनियाधाना तहसील के बामोरकला में लगातार शिकायत मिलने पर डिप्टी कलेक्टर व अपनी टीम के साथ बामोरकलां खाद की दुकानों का अचानक निरीक्षण किया तो बामोरकलां के खाद बिक्रेताओं में हड़कंप मच गया वहीं कार्यवाही करते हुये कई खाद विक्रेताओं द्वारा बेचा जा रहा यूरिया एबं डी ए पी खाद की कई दुकानो पर न तो कोई भी रेट लिस्ट थी और न ही कोई नक्सा उपलव्ध था और मुख्य बात तो यह रही की कुछ खाद विक्रेताओ ने तो खाद दुकान व गोदाम की मंजूरी कही की ली और दुकान व गोदाम कही और खोल रखा था 
यानिकी नियत स्थान पर न तो गोदाम था और न ही दुकान जिससे अन्य जगह खाद्य बेचते पाए जाने पर और फिर मोके पर किसानों द्वारा कथन दिए गए की तय कीमत से अधिक रेट पर खाद बेचा जा रहा है । विक्रेताओं द्वारा की जा रही अनियमितताओं को देखते हुए डिप्टी कलेक्टर पल्लवी वैद्य ने मौके पर ही पांच दुकानों को तालाबंदी कर शील्ड कर दिया व एक ट्रक के द्वारा नियत गोदाम की जगह दूसरे गोदाम में माल उतारा जा रहा था तो मोके पर ट्रक को जप्त कर बामोरकलां थाना में सुपुर्तगी दर्ज कराई  जब तक कुछ खाद विक्रेता व अन्य दुकानदार अपनी अपनी सटरें डाल कर चंपत हो गए
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!