
दर्जनों ग्रामों में किया जनसंपर्क बुजुर्गों से लिया आशीर्वाद
करैरा। करैरा विधानसभा प्रत्याशी राजकुमार खटीक ने ग्राम कैरूआ, ढिगवास, गड़ौली, डोंगरपुर, पनानेर, खिरिया, सुनवई, देवरी, सिमरिया, इमलिया, पारागढ़, कांकर गांव में जनसंपर्क लोगों को विश्वास दिलाया कि अभी आप में मुझे अपना आशीर्वाद रूपी अमूल्य मत देकर विधानसभा भेजे मैं आपकी सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा। आगे उन्होंने कहा कि अभी तक करैरा विधानसभा में कांग्रेस की विधायक थी इसलिए विकास के मामले में करैरा पीछे हैं। यदि भाजपा का विधायक के साथ प्रदेश में भी भाजपा की सरकार होगी तो क्षेत्र का चहुंमुखी विकास होगा। मैं विश्वास दिलाता हूं कि आपके साथ हमेशा आपके सुख दुख में साथ ख?ा रहूंगा। इसके साथ ही पूर्व विधायक ओमप्रकाश खटीक द्वारा भी करैरा विधानसभा के कई ग्रामों में जनसंपर्क किया एवं क्षेत्र वासियों से आह्वान करते हुए कहा कि आप राजकुमार खटीक को अपना आशीष प्रदान करें उसके साथ-साथ मैं भी पूरे पांच साल आपके बीच आपकी सेवा में तत्पर रहूंगा।
करैरा विधान सभा क्षेत्र से मेरा परिबार का रिश्ता है: राजकुमार
करैरा । करैरा बिधान सभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी राजकुमार खटीक ने अपने जन सम्पर्क के दौरान एक दर्जन गांवो में पहुँचकर भाजपा के लिए समर्थन माँगा उन्होंने कहा कि करैरा बिधान क्षेत्र से मेरा परिबार का रिश्ता है आप लोगों का स्नेह और आशीर्वाद निरंतर मिलता रहा है श्री खटीक ग्रामीण अंचल में घर घर मतदाताओं से रूबरू हुए वहीँ ग्रामीण क्षेत्र के मत दाताओं ने पुष्प माला पहनाकर उन्हें आशीर्बाद प्रदान किया। करैरा बिधान सभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्यासी राजकुमार खटीक ने अपने जन सम्पर्क के तहत क्षेत्र के सीहोर,राजपुर,दिहायला,दोनी, गोकंडा,भैसा,तेहरेटा, सानी, कल्याणपुर, दबरा, पपरेडू, सहोड़ाकला आदि क्षेत्रों में भृमण किया इस मौके पर युवा किसान,पिकडे वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ता आदि मोजूद रहे।
प्रिंस खटीक पिता के समर्थन में घर-घर जाकर कर रहे जनसंपर्क
करैरा भाजपा प्रत्याशी राजकुमार के समर्थन में यह एक ओर उनके पिता ओमप्रकाश खटीक गांव-गांव जाकर जनता से मिल रहे है और जनता से अपने पुत्र भाजपा प्रत्याशी राजकुमार के समर्थन में वोट मांग रहे है। वही दादा की तर्ज पर उनका पोता व भाजपा प्रत्याशी राजकुमार के सपुत्र पुष्पराज उर्फ प्रिंस खटीक भी गांव-गांव घर घर जाकर अपने पिता के समर्थन में वोट मांग रहे है। उनके भोले पैन व सादगी को देख जनता का उनको समर्थन भी मिल रहा है। अभी तक प्रिंस खटीक के द्वारा 2 दर्जन ग्रामो में जनसंपर्क किया जा चुका है।
भाजयुमो अध्यक्ष ने किया राजकुमार के समर्थन जनसंपर्क
भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान ने राज कुमार खटीक को विजय बनाएं के प्रचार के लिए ग्राम सागौली आसपास के अन्य सलकनपुर बांग्ला, नया बनेगा ग्राम क्षेत्रों में संपर्क किया भारतीय जनता युवा मोर्चा नरवर की पूरी टीम मंडल अध्यक्ष राम लखन कुशवाह कुंज राठौर संजू दांगी पुरा ठाकुर कृपाल सोलंकी राम वर्मा महेश कुमार वर्मा नरेंद्र राठौर प्रतीक शर्मा सभी ने कमल के फूल पर मुहर लगाने के लिए क्षेत्र की जनता से चरण वंदन करते हुए वोट मांगा युवाओं को जनता का भरपूर आशीष मिला भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राजकुमार खटीक 28 तारीख को कमल के फूल पर बटन दबाकर विजई बनाये।




