Press "Enter" to skip to content

खनियाधाना का मतदान केंद्र 240 बना महखाना रोज खुलते बोतलों के ढक्कन जिम्मेदार अधिकारीयो का नही इस ओर कोई ध्यान

केंद्र के चारो ओर पसरा गंदगी का आलम जबकी रोज होना है मतदान केंद्रों की साफ सफाई 
खनियाधाना शिवकांत सोनी :-  पिछोर विधानसभा के खनियाधाना में 28 नबम्बर को मतदान के लिये मतदान केंद्र बनाय गए है और सख्त आदेश है कि मतदान केंद्रों की साफ सफाई रोज होना चाहिये पर कोई भी मतदान केंद्र की साफ सफाई रोज होती नही दिखती है और खनियाधाना में कुछ मतदान केंद्र ऐसे भी है जहाँ चारो तरफ गंदगी का आलम है और आज तक साफ सफाई भी नही कराई गई और मतदान केंद्र बना दिया  वही खनियाधाना के मतदान केंद्र 240 का हाल बेहाल है इस मतदान केंद्र में दिन दहाड़े शराबी देखे जा सकते है
 और फिर रोज शाम को शराबियो का क्या कहना शाम होते ही शराबियो का महखाना बन जाता है और शराब की खाली बोतलें देखने को मिलती है इस मतदान केंद्र में लोग लघुसंका करने के लिये भी बहुत अछ्छा स्थान समझते है आलाधिकारियों ने मतदान केंद्र का मुख्य द्वार तो बंद कर दिया पर और तीन चार जगह से रास्ता होने के कारण यह मतदान केंद्र मतदान केंद्र नही रहा इस मतदान केंद्र में सुअरों का बसेरा भी बना रहता है 
और चारो तरफ गंदगी का अंबार लगा हुआ है मतदान केंद्र को देखने कभी कभी आलाधिकारी आते तो है पर अपनी फॉर्ममल्टी कर रफू चक्कर हो जाते है यह जिम्मेदार अधिकारी इस मतदान केंद्र की आज तक भी साफ सफाई नही करा पाय और मतदान केंद्र बना डाला
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!