Press "Enter" to skip to content

तालाब में मछली पकड़ने गए आदिवासी युवक की गोली मारकर हत्या

शिवपुरी। जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र में एक आदिवासी युवक गोरेलाल तालाब में मछली पकड़ने के लिए गया हुआ था।  तभी मौके पर दो युवक आ गए और मछली पकड़ने को लेकर विवाद हो गया। विवाद गहरा गया कि दोनों युवकों ने गोरेलाल पर गोली चला दी जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों ही आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार गोरेलाल पुत्र सोमा आदिवासी उम्र 35 साल निवासी बेदमऊ अपने घर से रन्नौद और मथना रोड के पास जंगल में स्थिति तालाब में मछली पकडने गया हुआ था। तभी मौके पर अमित केवट और विजय रजक मौके पर आ गए। दोनों ने गोरेलाल को मछली पकड़ने से रोका इस बीच तीनों का आपस में विवाद हो गया। विवाद इतना गहराया कि आरोपियों ने गोरेलाल पर देशी कट्टे से गोली मार दी। गोली लगने से गोरेलाल की मौत हो गई। हालांकि पुलिस ने पहले अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था बाद में पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर नामजद मामला दर्ज कर लिया गया। 
goli markar hatya साठी इमेज परिणाम
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!