Press "Enter" to skip to content

कांग्रेस प्रत्याशी सिद्धार्थ के बाहरी समर्थक को पुलिस ने दबोचा

शिवपुरी। भौंती थाना क्षेत्र की खोड़ चौकी अंतर्गत खोड़ में पंडा के मकान में कांग्रेस प्रत्याशी सिद्धार्थ लढ़ा के समर्थन में आचार संहिता के नियमों के विपरीत प्रचार के लिए श्यामसुंदर सिंघी पुत्र प्रेमनारायण उम्र 50 निवासी ऊषा नगर इंदौर को भौंती थाना प्रभारी राजवीर कटारे द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर दबोच लिया। कल शाम 5 बजे तक से जिले में कोई भी बाहरी प्रत्याशी नहीं रह सकता था, लेकिन श्याम सिंघी 5 बजे के बाद भी जिले में थे। इसलिए वह कार्रवाई की जद में आ गए। पुलिस ने श्याम सिंघी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि श्याम सिंघी सिद्धार्थ लढ़ा के रिश्वतेदार हैं। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!