Press "Enter" to skip to content

बीएलओ की लापरवाही: महिला का कटवाया था नाम पति का काट दिया, महिला का नाम दोनों जगह

शिवकांत सोनी, खनियांधाना। पिछले कुछ समय पहले फर्जी मतदाताओं के नाम का मामला बड़े स्तर पर गूंजा था। पिछोर विधानसभा में हजारों फर्जी मतदाताओं के नाम काटे गए थे, लेकिन इसके बाद भी सिलसिला अभी तक थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी तरह का मामला अब खनियांधाना जनपद पंचायत की मुहारीखुर्द में सामने आया है। सीमा पत्नी महेन्द्र कुमार का नाम मुहारीखुर्द से कटवाकर पोटयाई में जुड़वाया गया था। सीमा की मानें तो उनके अनुसार मुहारीखुर्द के बीएलओ हजरत सिंह को नाम कटवाने का फार्म भी भरकर जमा किया था, लेकिन सीमा का मुहारीखुर्द से कटा ही नहीं और पोटयाई में भी जुड़ गया। इस प्रकार दोनों जगह सीमा के नाम की मतदान पर्ची सामने आई हैं। 

पति का नाम काटा

मजेदार पहलू यह है कि सीमा का नाम तो मुहारीखुर्द से कटा नहीं, लेकिन उनके पति महेन्द्र का नाम जरूर काट दिया जबकि उनके नाम को कटवाने के लिए फार्म ही नहीं भरा गया था।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!