Press "Enter" to skip to content

बोलता फ़ोटो अभी हाल ही में चल रहा सीसी सड़क का काम, देने लगा अपना जवाब

मनियर सीसी रोड चढा घोटाले की भेट,कोई भी सुध लेने वाला नही

सुनील रजक शिवपुरी। खबर जिले के मनियर से है जहाँ अभी सी सी सड़क का जो किआ जा रहा है काम वो अभी अधूरा है पूरा भी नही हुआ है इतने मैं सी सी जवाब देने लगी है अभी से सड़क उखड़ती नज़र आ रही है।लगभग एक महीने में ही उखडने  लगी मनियर की सीसी रोड और इसकी कोई भी जांच लेने वाला नहीं है

स्थानीय लोगो ने पहले भी की जा चुकी है नगर पालिका मैं शिकायत

इस बीच जब स्थानीय नागरिक जब नगर पालिका में शिकायत करने गए तो नगर पालिका ने आगे पीछे की सड़क की खानापूर्ति पूरा कर दोबारा डलवा दी गई मगर बीच में सड़क को जैसा का तैसा छोड़ दिया गया सड़क आज दिनांक तक चार माह गुजर जाने के बावजूद भी पूरी नहीं हुई जबकि मनियर सड़क का उद्घाटन नई सड़कों में पहले हुआ था परंतु आज दिनांक तक सिर्फ मनियर सीसी रोड घोटाले की भेंट चढ़ गया है।

दो माह में आया था सड़क को पूरा करने का टारगेट

सड़क को 2 महीने के अंदर ही पूरा करने की योजना आई थी परंतु आज तक एक तरफ का कार्य भी अभी तक अधूरा है और जिसके कारण आमजन और स्कूल के छात्रों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और इस पर कई बड़े हादसे भी हो चुके हैं फिर भी नगर पालिका एवं प्रशासन मौन है।

बच्चों को करना पड़ रहा है परेशानियों का सामना

इस सड़क पर 3-4 हाई स्कूल हायर सेकेंडरी स्कूल भी है जिसके कारण बच्चों और राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!