शिवपुरी।सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हो रहा है जिसमे कांग्रेस सरकार बनने से पहले राहुल गांधी ने कहा था कि मध्यप्रदेश मैं कांग्रेस की सरकार बनते ही 10 दिन गिन लेना 10 दिन के अंदर किसान भाइयों का कर्जा माफ् हो जाएगा इसी बात को पकड़ते हुए एक एस एम एस सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है इसमें लिखा गया है कि अगर 21 तारिक तक किसानों का कर्जा माफ् नही हुआ तो ठीक बरना हम किसान मिलकर 22 को मध्यप्रदेश बन्द करेंगे सड़को पर आंदोलन करेंगे क्योंकि राहुल गाँधी ने बोले थे अगर 10 दिन मैं किसानों का कर्जा माफ् नही हुआ तो सी एम इस्तीफा दे देंगे
*बंद बंद बंद*
**कांग्रेस सरकार* अगर 21 तारिक को कर्जा माफ करती है तो ठीक वरना हम सब किसान मिलकर 22 तारिक को मध्य्प्रदेश बंद करेंगे और सड़कों पर किसान उत्तर कर आंदोलन करेंगे।।राहुल जी ने बोला था अगर माफ नही करा तो *CM स्थिफा दे देगा* ।।
जय जवान जय किसान
इस sms को फारवर्ड करो और हर किसान तक पहुंचाओ
*जागो किसान जागो किसान*
*किसान महासभा*
इनका कहना है
हमारे द्वारा ऐसी कोई घोषणा नही की गई है ना ही ऐसा कोई एस एम एस डाला गया है
कल्याण यादव (बंटी)
भारतीय किसान संघ
जिला अध्यक्ष शिवपुरी





Be First to Comment