
शिवपुरी। पिछोर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम जराय में रहने वाली एक 30 वर्षीय महिला के साथ गांव के ही रहने वाले युवक ने छेड़छाड़ कर दी। पुलिस को शिकायत में महिला ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर के समय वह अपने घर जा रही थी तभी रास्ते में गांव का ही रहने वाला कल्ला उर्फ बारेलाल लोधी मिल गया और उसने हाथ पकड़ लिया व छेड़छाड़ करने लगा। महिला के शोर मचाने पर युवक भाग गया। इसके बाद वह घर आई और परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी व पुलिस में केस दर्ज करवाया।






Be First to Comment