Press "Enter" to skip to content

आदिवासी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, तीन पर केस दर्ज

शिवपुरी। जिले के गोवर्धन थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम गोहरा में एक आदिवासी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर तीन के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
ग्राम मोहरा की रहने वाली 20 वर्षीय महिला ने पुलिस को शिकायत में बताया कि बीते 12 जनवरी को रात के 2 बजे जब वह घर पर अकेली थी उसी समय अमित पुत्र महेश आदिवासी निवासी गोहरा, रामस्वरूप पुत्र रमेश आदिवासी निवासी ग्राम इकलौद तहसील विजयपुर, गफ्फार पुत्र दीना निवासी ग्राम इकलौद तहसील विजयपुर जिला श्योपुर आए और उसके साथ सभी ने बुरा काम किया। बाद में आरोपितों ने उससे कहा कि अगर तूने यह बात किसी को बताई तो तुझे व तेरे पति को जान से खत्म कर देंगे। घटना से महिला डर गई और यह बात किसी को नहीं बताई। लेकिन आरोपितों द्वारा परेशान किए जाने पर महिला ने पति को घटनाक्रम के बारे में बताया और थाने में आरोपितों के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!