कलेक्टर गुप्ता की निर्भिक शैली ने सभी को किया प्रभावित

शिवपुरी। जिले में 6 माह पहले कलेक्टर के पद पर आई शिल्पा गुप्ता की कार्यशैली ने सभी आमजन को प्रभावित किया। उनकी कार्य करने की इच्छा शक्ति और शासन द्वारा चलाई जा रही तमाम हितग्राही योजनाओं का लाभ सीधे हितग्राहियों तक पहुंचाया है। 2008 की बैच की आईएएस अफसर शिल्पा गुप्ता द्वारा कोलारस के उपचुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से करवाया गया वहीं सबसे बड़ा विधानसभा चुनाव जो अभी हाल ही में खत्म हुए हैं कलेक्टर की सजगता से वह भी शांतिपूर्ण तरीके से निपट गया। जिले का प्रभार लेते ही कलेक्टर गुप्ता ने अनेक कार्य किए उन्होंने मंदिरों की साफ-सफाई से लेकर अपने अधिनस्थ सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है आप जनता के सेवक है और उनके किसी भी काम में देरी नहीं होनी चाहिए साथ ही हितग्राही योजनाओं का लाभ बिना किसी परेशानी के मिले एवं समस्याओं का निराकरण समय पर किया जाए। अभी हाल ही में कलेक्टर गुप्ता काे शिवपुरी कलेक्टर से सचिवालय में उपसचिव पद पर ट्रांसफर कर दिया है। शिवपुरी जिले की जनता हमेशा कलेक्टर व उनकी कार्यशैली को याद रखेगी।