
शिवपुरी। कहते हैं रक्तदान से बढ़कर कोई दूसरा दान नहीं होता। आपके द्वारा दिया गया रक्त किसी की जिंदगी बचा सकता है। ऐसी ही भावना रखते हुए नगर के युवा जितेन्द्र गोड जीतू ने जरुरतमंद को रक्तदान किया। जीतू ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि अस्पताल में एक गंभीर मरीज को एबी प्लस ब्लड की जरुरत है। सूचना पर जीतू अस्पताल गए और रक्तदान दान कर मरीज की जान बचाई। रक्तदान करने पर मंगल ब्लड ग्रुप ने जीतू का आभार व्यक्त कर उनके मंगलमय जीवन की कामना की।






Be First to Comment