Press "Enter" to skip to content

विद्युत विभाग द्वारा नहीं की जा रही कोई कटौती : एसई अग्रवाल

शिवपुरी। बिजली विभाग के अधिक्षण यंत्री एसई अग्रवाल ने बताया कि विद्युत विभाग द्वारा किसी भी प्रकार की कोई कटौती नहीं की जा रही। अग्रवाल से मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव राकेश जैन आमोल ने भेंट की और उनसे पूछा कि क्या विद्युत विभाग द्वारा कोई कटौती की जा रही है तो उन्होंने कटौती से साफ तौर से इंकार किया और कहा कि यदि किसी अति अवश्य कार्य के लिए विद्युत की सप्लाई रोकी जाएगी तो इसकी विधिवत जानकारी जनता को पहले दी जाएगी।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!