
शिवपुरी। राष्ट्र के प्रसिद्ध गणितज्ञ डाॅ. श्रीनिवास रामानुजन के जन्म दिवस के अवसर पर गत दिवस 22 दिसंबर को जीके हेरिटेज स्कूल में विद्यालय के बच्चों ने नेशनल मैथमैटिक्स डे मनाया। इस अवसर पर विद्यालय में रामानुजन के जीवन व उनकी उपलब्धियों पर विद्यालय प्राचार्या पूजा वर्मा ने बच्चों को अवगत कराया साथ ही बच्चों द्वारा भी कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस उपलक्ष में विद्यालय द्वारा मैथ्स ओलम्पियाड का भी आयोजन किया गया जिसमे कक्षा 1 से 5वीं तक के सभी छात्रों ने बढ़-चढ कर हिस्सा लिया।
वर्मा ने कहा कि डाॅ. रामानुजन ने मात्र 32 वर्ष के छोटी सी आयु काल में ही विश्व को गणित का ऐसा ज्ञान व फार्मूले और खोज दे दी कि दुनिया को शून्य की परिभाषा देने देने वाले आर्यभट्ट के पश्चात उनका नाम सर्वश्रेष्ठ गणितज्ञों में लिया जाता है। उनका जीवन हमें यह सीख देता है कि इंसान का जीवन लंबा हो या छोटा अगर आप को अपने आप पर विश्वास और अपने कार्यों के प्रति लगन है तो सफलता जरुर मिलती है वे प्रथम ऐसे भारतीय थे जिन्हे इंग्लैंड में रॉयल्स सोसायटी का फिलो बनाया गया वो भी उस समय जब भारत अंग्रेजों का गुलाम था।
साथ ही विद्यालय में क्रिसमस के उपलक्ष पर ईसामसी के जन्मदिन पर बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
सांताक्लाज की वेष भूशा में बच्चों ने एक दूसरे को मैरी क्रिसमस कह कर व उपहार बांटकर क्रिसमस व नए साल की बधाई दी। इस अवसर पर विद्यालय डायरेक्टर संदीप वर्मा व समस्त स्टाफ एवं बच्चें मौजूद रहे।






Be First to Comment