शिवपुरी। शहर के ईस्टर्न हाइट्स स्कूल की कक्षा 6 में अध्ययनरत प्रिया वशिष्ट का चयन टेबल टेनिस के प्री नेशनल कैंप के लिए हुआ। यह शिविर भोपाल में 21 से 30 दिसंबर तक आयोजित होगा।
प्री नेशनल कैंप में चयनित होने पर प्रिया के कोच निखिल चौकसे ने बताया कि मंदसौर में होने वाली राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में प्रिया का शानदार प्रदर्शन से ही उसका चयन भोपाल के इस शिविर के लिए किया गया और आगे भी यदि प्रिया का प्रदर्शन प्री नेशनल कैंप में अच्छा रहता है तो उसका चयन गुजरात के बड़ोदरा के लिए किया जाएगा। जहां गुजरात के बड़ौदा में आगामी 2 जनवरी से 6 जनवरी तक आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में देशभर के समस्त टेबल टेनिस प्रतिभागी सहभागिता करेंगे।






Be First to Comment