सट्टा खेलते हुए 2 आरोपितों को दबोचकर 25 हजार 100 रुपए की नकदी की जब्त / Bamorkala News

शिवपुरी। थाना प्रभारी बामोरकला उनि नीरज राणा को थाना क्षेत्र में सट्टा संचालित होने की सूचना प्राप्त हुई, थाना प्रभारी बामोरकला पुलिस टीम के साथ वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में मुखबिर सूचना पर रवाना हुए। पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर स्टेडियम ग्राउण्ड बामोरकला शिवपुरी के पास से दो आरोपितों को सट्टा संचालित करते हुए दबोचकर उनके कब्जे से सट्टा सामग्री एवं 25 हजार 100 रुपए की नकदी जब्त की गई। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बामोरकला उनि नीरज राणा एवं पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।