
शिवपुरी। नरवर थाना क्षेत्र के तहत पप्पू रावत की बोर के सामने डोंगरपुर खिरिया सुनवई आमरोड पर बीते रोज शाम के समय एक ट्रेक्टर चालक ने वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए बाइक सवार युवकों में टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गए और पैर की हड्डी टूट गई। घायल अजीतसिंह व मातादीन जाटव ने बताया कि बीते रोज वह शाम के समय घर जा रहे थे तभी सोनालिका ट्रेक्टर के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह जमीन पर गिर गए और उनके पैर की हड्डी टूट गई। घटना के बाद ट्रेक्टर चालक मौके से भाग गया लेकिन उसका नंबर देख लिया जिस आधार पर पुलिस थाने में केस दर्ज करवाया है।




