बैराड़। नगर के वार्ड क्रमांक 14 कालामढ़ से 17 साल की किशोरी 17 दिसंबर सोमवार को घर से गायब हो गई। परिजन किशोरी को अपने स्तर पर तलाश करते रहे। लेकिन किशोरी का कुछ पता नहीं चलने पर रविवार को गायब किशोरी की मां ने बेटी के गायब होने की सूचना बैराड़ थाना पुलिस को दी। फरियादी ने बताया कि वह अपने घर पर थी तभी लड़की पड़ोस की कुछ लड़कियों के साथ बाजार से सब्जी लेने कहकर गई थी जो शाम तक वापस नहीं आई। जब वह घर नहीं आई तो आसपास व अपनी रिश्तेदारी में तालाश किया लेकिन लड़की का कोई पता नहीं चला। पुलिस ने किशोरी की मां की रिपोर्ट पर से बहला-फुसलाकर ले जाने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
सात दिन से गायब है किशोरी, अपहरण का मामला दर्ज
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- पोहरी चौराहे पर चला बुल्डोजर: पुलिस-नगर पालिका की संयुक्त कार्रवाई में हटीं अवैध गुमटियां, अतिक्रमण मुक्त हुई शासकीय भूमि / Shivpuri News
- जन्मदिन मनाने जा रहे युवकों पर हमला, मारपीट का वीडियो वायरल कर गैंग का दिखाया दबदबा / Shivpuri News
- बोर की चाबी रखने को लेकर विवाद, जिला अस्पताल की नर्स व उसके पति से मारपीट का आरोप, विवाद में पायल गुम / Shivpuri News
- पूर्व सेल्स मैनेजर पर 2 से 3 लाख की धोखाधड़ी का केस, बिल बुक और स्टॉक रजिस्टर में हेराफेरी का आरोप / Shivpuri News
- दूध, मावा और पनीर की जांच तेज: जिले के 7 प्रतिष्ठानों से लिए गए नमूने / Shivpuri News





Be First to Comment