Press "Enter" to skip to content

जिले मे खाद की समस्या,किसानों को नही मिल पा रही खाद,2 या 3 दिन मैं आने की उम्मीद

पोहरी विधायक ने कहा-रैक आ गई है, सोमवार से खाद बंटेगी 

शिवपुरी।जिले में 17 दिसंबर को उतरी 1700 मीट्रिक टन यूरिया खाद की रैक तीन दिन में ही खत्म हो गई। पिछले तीन दिनों से जिले में कहीं भी खाद नहीं है। जिससे किसान यूरिया को लेकर परेशान हैं। कृषि उप संचालक आरएस शाक्यवार का कहना है कि अगली रैक दो तीन दिन में आने की संभावना है। अगली रैक आने को लेकर तारीख भी निश्चित नहीं हो पा रही है। खाद की किल्लत को लेकर पोहरी विधायक सुरेश धाकड़ ने पहले कहा कि रैक आ गई है और आरओ कट चुके हैं। सोमवार से सोसायटियों पर खाद बंटना शुरू हो जाएगी। फास्टसमाचार ने हकीकत बताई तो उन्होंने पुन: जानकारी लेकर बताया कि गोदाम पर 90 टन खाद आई थी जिसमें से 62 टन बट चुकी है। जबकि मार्कफेड डीएमओ शिवपुरी का कहना है कि जिले में अब कहीं भी खाद नहीं है। इसी तरह करैरा विधायक जसवंत जाटव ने खाद को लेकर बताया कि करैरा में कहीं भी यूरिया खाद नहीं बचा। प्राइवेट में भी दिखवा लिया है। जिले से लेकर भोपाल स्तर पर बातचीत कर चुके हैं। डायरेक्टर खाद के लिए दिल्ली में हैं। पूरे मध्यप्रदेश में समस्या है। खाद की रैक जल्द आने की उम्मीद है। किसानों की खाद की समस्या को लेकर कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी का कहना है कि कम खाद आई थी, डीएमओ से बातचीत कर हर किसान को 5-5 कट्‌टे दिलवाए। अब खाद ही नहीं बची है। चुनाव की वजह से डिमांड समय पर नहीं भेजी जा सकी। जिससे यह समस्या आ रही है। केंद्र स्तर से दिक्कत है तो हम उनसे आग्रह करेंगे। किसानों की खाद को लेकर पिछोर विधायक केपी सिंह का कहना है कि उनकी मुख्यमंत्री से बातचीत हुई है। जल्द ही रैक शिवपुरी आ जाएगी

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!