Press "Enter" to skip to content

सेवादल के 95 वें स्थापना दिवस पर सेवादल देगा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी

नवनिर्वाचित विधायकों का भी होगा सम्मान

शिवपुरी। जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष अनिल उत्साही, शहर ब्लाॅक अध्यक्ष हरीश खटीक एवं यूथ ब्रिगेड सेवादल अध्यक्ष सुरेन्द्र गुर्जर ने संयुक्त रूप से बताया कि आजादी की लड़ाई में कांग्रेस पार्टी के झंडा आंदोलन का विशेष महत्व है। वर्ष 1921 से झंडा आंदोलन के लिये राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने कांग्रेस सेवादल के स्वयं सैनिकों को राष्ट्रीय ध्वज रक्षक व ध्वज वाहक नियुक्त किया जिसके क्रम में सेवादल संस्थापक डाॅ.डीएस हार्डीकर ने ‘‘जलिया वाला हत्याकांड‘‘ को वार्षिक दिवस मनाने राष्ट्रीय ध्वज जुलूस 13 अप्रैल 1923 को नागपुर में निकाला लेकिन अंग्रेजों ने सेवादल के 272 स्वयंसेवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जिसके विरोध में 1 मई 1923 को सेठ जमुना लाल बजाज ने इस गिरफ्तारी का विरोध करते हुए राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में ‘‘झंडा सत्याग्रह‘‘ प्रारंभ कर दिया जिसमें देशभर से कांग्रेस के स्वयंसैनिक नागपुर पहुंचने लगे। कांग्रेस की इस प्रतिक्रिया से ब्रिटिश सरकार भयभीत हो गई और उसने जमुनालाल बजाज, विनोबा भावे, डाॅ. एनएस हार्डीकर सहित कांग्रेस के कई स्वयंसेवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, उन पर जुर्माना लगाकर कुर्की के आदेश दिए लेकिन सत्याग्रह चलता रहा। 18 अगस्त 1923 को सरदार बल्लभ भाई पटेल, बाबू राजेन्द्र प्रसाद, माखन लाल चतुर्वेदी सहित कई नेताओं ने गांधी टोपी लगाकर राष्ट्रीय ध्वज लेकर स्वयंसेवकों के साथ प्रतिबंधित क्षेत्रों में झंडा जुलूस निकालकर ब्रिटिश हुकूमत को चुनौती दी। इसी झंडा सत्याग्रह के दौरान पं. जवाहर लाल नेहरू और डाॅ. हार्डीकर ने स्वयंसेवकों को संगठित कर 28 दिसंबर 1923 को हिन्दुस्तानी सेवादल की स्थापना की।
वर्ष 1924 से राष्ट्रीय ध्वज को यथोचित सम्मान देने ‘‘ध्वज वन्दन विधि‘‘ घोषित कर डाॅ. श्याम लाल गुप्त ‘पार्षद्‘ द्वारा रचित गीत ‘‘विश्व विजयी तिरंगा प्यारा झण्डा ऊंचा रहे हमारा‘‘ को शामिल कर कांग्रेस के प्रत्येक अधिवेशन कार्यक्रम मीटिंग बैठकों, समारोहों में ध्वज वन्दन किया जाने लगा। वर्ष 1923 से सेवादल द्वारा माह के अंतिम रविवार को ध्वज वन्दन कार्यक्रम करने का निर्णय लिया जिसके क्रम में 30 अगस्त 1931 को काँग्रेस ने पूरे देश में झण्डा दिवस मनाया। कांग्रेस की पुरानी परम्पराओं का अनुशरण करते हुए अभा कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक लाल भाई देसाई के निर्देशन में मप्र कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक योगेश भाई यादव के सहयोग से प्रत्येक जिला, ब्लाॅक स्तर पर ध्वज वन्दन कार्यक्रम अनवरत् रूप से जारी है। दिनांक 30 दिसंबर 2018 को सुबह 9 बजे सेवादल कार्यालय पुराने बस स्टेंड शिवपुरी पर ध्वज वन्दन कार्यक्रम कर सेवादल का 95 वां स्थापना दिवस मनाया जाएगा साथ ही इस कार्यक्रम के उपरांत अभी हाल ही में मप्र विधानसभा चुनावों में काँगे्रस पार्टी के विजयी हुए विधायकों एवं पराजित प्रत्याशियों, पूर्व विधायकों तथा वरिष्ठ काँग्रेस नेताओं का सम्मान किया जाएगा। अनिल ‘उत्साही‘ ने सेवादल के समस्त प्राधिकारियों एवं काँग्रेसजनों से उक्त कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!