Press "Enter" to skip to content

वैभव पब्लिक स्कूल, शिवपुरी में क्रिसमस-डे मनाया गया

शिवपुरी। क्रिसमस या बड़ा दिन ईसा मसीह या यीशु के जन्म की खुशी में मनाया जाने वाला पर्व है। यह 25 दिसंबर को मनाया जाता हैं। इसे सभी धर्म के लोग एक धर्मनिरपेक्ष, सांस्कृतिक उत्सव के रूप में मनाते हैं। 
ईसा मसीह के जन्मदिवस के अवसर पर षहर के वैभव पब्लिक स्कूल शिवपुरी में क्रिसमस-डे मनाया गया। स्कूल मे पहली बार आयोजित क्रिसमस-डे को लेकर स्कूल के छात्रों और शिक्षकों मे काफी उत्साह दिखा। स्कूल मे छोटे-छोटे बच्चों ने क्रिसमस-डे पर सेन्टा क्लाॅज के साथ जमकर मस्ती की और सेंटा क्लाॅज ने बच्चों को कई सारे गिफ्ट बांटे। स्कूल डायरेक्टर नीतू गुप्ता और स्कूल इंचार्ज नितेन्द्र गुप्ता ने कार्यक्रम का संचालन किया। 
इस मौके पर बच्चों के द्वारा क्रिसमस ट्री, क्रिसमस कार्ड, केक, गिफ्ट आदि को सजाया गया। बच्चों मे छिपी प्रतिभा को निखारने के लिये फैंसी ड्रेस का आयोजन भी किया गया। क्रिसमस-डे के अवसर पर स्कूल मंे बच्चों के लिये कई प्रकार के खेल का आयोजन किया गया और छात्रों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। अलग अलग खेलों का आयोजन स्कूल की शिक्षिकाओं द्वारा किया गया। स्कूल अपने तरीके से बच्चों को हर क्षेत्र मे पारंगत बनाने का प्रयास करता है। 
बच्चों को क्रिसमस-डे का अर्थ समझाने के लिये स्कूल डायरेक्टर नीतू गुप्ता के द्वारा ईसा मसीह के जीवन के कई रोचक किस्सों को बताया गया। उन्होंने बताया कि दुनिया को प्रेम का संदेश प्रभु ईसा मसीह ने दिया और क्षमा धारण करने को सबसे बड़ा कर्म बताया। क्योंकि क्रूज पर जब ईसा मसीह को चढ़ाया गया तो उन्होंने भगवान से यही कहा कि हे प्रभु इन लोगो को क्षमा करना, इन्हें नहीं पता यह क्या कर रहे है।
स्कूल के सभी शिक्षिक शिक्षिकाओं के द्वारा अपनी-अपनी कक्षा के सभी बच्चों को विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया गया और छोटे छोटे बच्चों का मनोबल बढ़ाया गया। कार्यक्रम के सफलता पूर्वक संचालन के लिए स्कूल की शिक्षिकाओं शिखा शर्मा, प्रियंका शाक्य, नेहा जाट, सपना पाराशर, नेहा शर्मा, भावना चंदेल, भूमिका वर्मा ने अपना सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम के अंत में स्कूल डायरेक्टर नीतू गुप्ता के द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!