Press "Enter" to skip to content

रेडीमेड एवं होजरी एसोसिएशन शिवपुरी ने किया वस्त्रों का वितरण

शिवपुरी। शहर की सबसे सक्रिय संस्थाओं में से एक रेडीमेड एवं होजरी एसोसिएशन ने गत दिवस वस्त्रों का वितरण किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष गौरव खंडेलवाल ने बताया कि संस्था पिछले 1 महीने से नए वस्त्रों को इकट्ठा करके उसे जरूरतमंद लोगों को पहुंचाने के लिए कार्यरत थी। यह सेवा कार्य के संयोजक उमेश शर्मा रहे एवं वस्त्रों को सही जगह जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने में विशेष रूप से योगदान स्वयंसेवक आकाश शर्मा एवं अरविंद वर्मा का रहा। रेडीमेड एवं होजरी एसोसिएशन की समस्त कार्यकारिणी द्वारा स्वयंसेवकों एवं वस्त्र दान देने वाले दुकानदारों का धन्यवाद किया गया। वस्त्र दान में एसोसिएशन कार्यकारणी के सदस्य शामिल हुए जिसमें अध्यक्ष गौरव खंडेलवाल, सचिव प्रदीप गोयल, कोषाध्यक्ष अमित गोयल, सह सचिव कृष्णा अग्रवाल सहित आयुष गोयल, दीपू गोयल, मनोज अग्रवाल, रिंकेश जैन, अंकुर गुप्ता, मोहित कंगया, टिंकल जैन आदि शामिल रहे।

 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!