
झांसी के डाॅ. शरद चंद्रा करेंगे मरीजों का इलाज
शिवपुरी। समाज सेवा एवं धार्मिक क्षेत्र में विगत अनेक वर्षों से सक्रिय मां राज राजेश्वरी दरवार उत्सव समिति, शिवपुरी द्वारा आयोजित अपने विभिन्न चिकित्सा शिविरों की श्रंृखला में 61 वें शिविर के रूप में निःशुल्क उदर, लिवर एवं पित्त रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन आगामी रविवार 6 जनवरी को किया जा रहा है।
समिति अध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता एवं सचिव गोविन्दसिंह सेंगर ने बताया कि मां राज राजेश्वरी दरबार उत्सव समिति द्वारा 6 जनवरी को निःशुल्क उदर, लिवर एवं पित्त रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन स्थानीय नगर पालिका परिषद् भवन शिवपुरी में किया जा रहा है। रोगियों की चिकित्सा के लिए शरद गैस्ट्रो एवं लिवर क्लीनिक, झांसी के गैस्ट्रोइन्ट्रोलाॅजिस्ट डाॅ. शरद चंद्रा आ रहे है। शिविर में रोगियों का परीक्षण एवं उपचार डाॅ. शरद चन्द्रा द्वारा 6 जनवरी को सुबह 10 बजे से 2 बजे तक किया जाएगा, इसके पूर्व केवल 200 रोगियों का पंजीयन 6 जनवरी को ही सुबह 9 बजे से 11 बजे तक शिविर स्थल नगर पालिका परिषद् भवन पर किया जायेगा। शिविर में हेपीटाईटिस ’’बी’’ एवं ’’सी’’ की निःशुल्क जांच की व्यवस्था की गई है। मरीजों की जांच एवं उपचार पंजीयन क्रमानुसार ही डाॅ. शरद चन्द्रा द्वारा किया जायेगा।
शिविर में पेट का अल्सर, पित्त की नली में पथरी, हैपेटाईटिस ’’बी’’ एवं ’’सी’’ पीलिया, जिगर, पैनक्रियाज, खून की उल्टी, खाने की नली में रूकावट, मलद्वार से खून मवाद (पस) आना, आंव आना, पेट में गैस बनना आदि रोगों के मरीजों की जांच एवं उपचार डाॅ. शरद चन्द्रा करेगें। समिति के रामशरण अग्रवाल, डाॅ. मैथिलीशरण मिश्र, अमन गोयल, कृष्णदेव गुप्ता, मुन्ना बाबू गोयल, आलोक गोयल, रमन अग्रवाल, धर्मेन्द्र जैन, सुशील गोयल, हरीओम गर्ग, कपिल सहगल, गोपालदास बंसल, लक्ष्मण वर्मा, देवेन्द्र मित्तल, धनीराम सैन, दिलीप जैन, विष्णु बसंल, विष्णु सिंघल, राजकुमार अग्रवाल, विष्णु खण्डेवाल, देवकीनन्दन शर्मा, गोपालदास अग्रवाल,राजकुमार बिंदल आदि ने उदर, लिवर एवं पित्त के रोगियों से शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ लेने की अपील की है।






Be First to Comment