विद्यार्थी परिषद ने जताया विरोध
आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शिवपुरी द्वारा महाविद्यालय प्राचार्य को एक मांग पत्र सौंपा तथा अपना विरोध जाहिर किया।
शिवपुरी।नगर मंत्री आदित्य पाठक ने बताया कि महाविद्यालय में कुछ शिक्षकों द्वारा छात्रों को गुमराह किया जा रहा है कि उनकी सीसीई परीक्षा आरंभ हो गए हैं ऐसी अफवाह कुछ शिक्षकों द्वारा कॉलेज में फैलाई जा रही है जिसके चलते विद्यार्थी परेशान हो रहे है। जिसका पता विद्यार्थी परिषद को लगा तो वह तत्काल जाकर कॉलेज प्रशासन से बात की एवं महाविद्यालय प्राचार्य को एक पत्र सौंपा जिसमे उन्होंने मांग की तुरंत सीसीई परीक्षा को लेकर नोटिस लगाया जाए और यह परीक्षा विधिवत रूप से करायी जावे और नोटिस सीसीई परीक्षा के 10 दिन पहले लगाया जाये।ज्ञात रहे की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कुछ दिन पूर्व ही एक ज्ञापन दिया था जिसमें विद्यार्थी परिषद ने मांग की थी की सीसीई का टाइम टेबल 10 पहले लगाया जाये जिसे महाविद्यालय प्रशासन ने नही माना इसी बात को लेकर विद्यार्थी परिषद ने प्राचार्य को मांग पत्र सौंपा ।इसमे मुख्य रूप से विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक वेदांश सविता, नगर अध्यक्ष हर्षित भार्गव, नगर मंत्री आदित्य पाठक, निकेतन शर्मा , देवेश धानुक,योगेश शर्मा, शांतम शिवहरे आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।






Be First to Comment