Press "Enter" to skip to content

एसपीएस का वार्षिक उत्सव आयोजित

 शिवपुरी। शिवपुरी पब्लिक स्कूल का वार्षिक उत्सव का आयोजन रविवार को किया गया। वार्षिक उत्सव का आगाज दोपहर 2 बजे हुआ। उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में डीआईजी आईटीबीपी आरके साह नेअपनी मौजूदगी दर्ज करवाई। विशिष्ट अतिथि के रूप में एसपीएस संचालक अशोक ठाकुर पंजक भास्कर प्राचार्य एंटोनी जोश प्राचार्य एसपीएस एवं शिवपुरी के समस्त विद्यालयों के प्राचार्य एवं संचालक ने अपनी गरिमामयी मौजूदगी दर्ज करवाई। मुख्य अतिथि का माल्यार्पण अशोक ठाकुर, एंटोनी जोश, पंकज भास्कर एवं सुनील तिवारी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्जवलित एवं दुर्गा वंदना द्वारा किया गया। स्वागत उद्बोधन में सभी मौजूद जनसामान्य का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। नृत्य बम-बम भोले, यही अमर है, डींग-डांग, बापू सेहत के लिए, मेरा जूता है जापानी, कंधे से मिलते कदम, शिव तांडव एवं बालिका इनपावरमेंट पर आधारित नृत्य प्रस्तुत कर विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने उपिस्थत दर्शकों के दांतों तले उंगलियां दबाने पर मजबूर कर दिया एवं विभिन्न संस्कृतियों को दर्शाना गुजाराती नृत्य, गाय तेरी चुनरिया एवं स्वाग से सबका स्वागत किया गया। जिसकी दशZकों द्वारा काफी सराहा गया। साथ ही मुख्य अतिथि द्वारा एसपीएस विद्यालय के छात्र-छात्राओं के विभिन्न क्षेत्रों में ख्याति प्राप्त करने हेतु पुरस्कृत किया गया। विभिन्न कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने मौजूद अभिभावकों, अतिथियों एवं मौजूद जनमानस को उठने नहीं दिया एवं तालियों के बजाने एवं कार्यक्रम की सराहना करने के लिए मजबूर कर दिया। प्राचार्य एंटोनी जोश ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट पेश की। संचालक अशोक ठाकुर ने विद्यालय की शिक्षा, खेल एवं सांस्कृतिक स्तर के ओर सफलता प्रदान कराने के लिए सबका साथ एवं सहयोग चाहा गया। मुख्य ने अपने उद्बोधन में एसपीएस संचालक को धन्यवाद दिया और कहा कि इतने भव्य एवं शानदार कार्यक्रम में बुलाने एवं इसका भाग बनाने के लिए आभार दिया।

 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!