Press "Enter" to skip to content

तेज गति का कहर, बेकाबू ऑटो ने बाइक में मारी टक्कर

िशवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत बीते रोज बाइक से घर आ रहे युवकों में ऑटो के चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी। घटना में बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
फरियादी मदनलाल जाटव पुत्र प्रभुलाल निवासी गउशाला शिवपुरी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसका छोटा भाई सिद्धार,गोपाल,मोहन जाटव के साथ बाइक से शिवपुरी आ रहे थे। जैसे ही रेलवे क्रॉसिंग के पास आए तो ऑटो के चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाकर भाई की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद तीनों नीचे गिर गए और चोटिल हो गए।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!