Press "Enter" to skip to content

बहू ने कराया पति, सास, ससुर पर दहेज का केस दर्ज

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के तहत गोविंदनगर तलैया मोहल्ला में रहने वाली महिला ने अपने पति, सास, ससुर पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज करवाया है। महिला नगमा ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसकी शादी नईमबख्श के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। महिला के समझाने पर भी वह नहीं माने और उसे घर से निकाल दिया। घर से निकाले जाने के बाद महिला पिता के घर गई जहां उसने अपने साथ घटित हुई घटना के बारे में बताया। इसके बाद वह थाने गई और पति नईमवख्श, ससुर सलीम खान, शकीना बेगम, शकील खान, जहीर खान के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज करवाया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!