संजली के दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई

शिवपुरी। शिवपुरी में आगरा की संजली की मृत्यु के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए मंगलवार को राष्ट्रपति व राज्यपाल के नाम ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।
आज शिवपुरी मध्य प्रदेश में आगरा में हुई घटना को लेकर जिला मुख्यालय पर एक ज्ञापन और श्रदांजलि सभा रखी गई और बहन संजली के साथ जो हुआ उसको पूर्णता न्याय मिले और आगे ऐसे कोई और घटना किसी के साथ भी न हो। सुधीर कोडे ने बताया कि आगरा मलहपुरा निवासी संजली पुत्री हरेंद्रसिंह को स्कूल से लौटते समय 18 दिसंबर को कुछ अज्ञात लोगों ने उसके ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगाकर जान से मारने की कोशिश की, जिससे छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई। सुधीर कोड़े ने कहा कि अनुसूचित जाति के ऊपर लगातार अत्याचार बढ1 रहा है इसमें समाज में भारी आक्रोश है।