Press "Enter" to skip to content

कायाकल्प की रेस मैं पीएचसी व सीएचसी प्रदेश मैं पहले स्थान पर एक लाख एवं दूसरे स्थान पर दो लाख मिलेंगे

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को भी कायाकल्प की दौड़ में शामिल कर लिया है। रैंकिंग के मामले में यदि पीएचसी व सीएचसी प्रदेश में पहले स्थान पर आती है तो 2 लाख रुपए और दूसरे स्थान पर रहने पर 1 लाख रुपए मिलेंगे। इस रकम से संबंधित अस्पतालों में और भी बेहतर सुविधाएं बढ़ाई जा सकेंगी। 

शिवपुरी जिले में 8 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और 12 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को कायाकल्प में शामिल किया गया है। संबंधित अस्पतालों से पहले ही इंटरनल मार्किंग करा ली गई है। अब जिला स्तर से तीन दल गठित कर अस्पतालों में भेजकर असेसमेंट कराया जा रहा है। तीनों दलों के दौरे से प्राप्त रिपोर्ट को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में सौंपी जा रही है। जिला स्तर से यह रिपोर्ट राज्य स्तर पर भेजी जाएगी। उक्त रिपोर्ट के आधार पर राज्य स्तरीय दल संबंधित अस्पतालों में जाकर सुविधाओं का जायजा लेगा। उसी रिपोर्ट के आधार पर अस्पतालों की रैंकिंग जारी होगी। 

120 अंकों के आधार पर होगी रैंकिंग 

सीएमएचओ डॉ अर्जुनलाल शर्मा ने बताया कि जिला अस्पताल में कुल 100 अंक तय थे। कायाकल्प में अब 120 अंक रखे गए हैं। इसके लिए चेकलिस्ट जारी की गई है। इसी के आधार पर जिला स्तरीय दल जिले के सभी अस्पतालों में जाकर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहा है। पियर असिस्टेंट के लिए गठित पहले दल में डॉ साकेत सक्सेना, मेंटर नर्स अकीला अंसारी, दूसरे दल में डॉ संजीव सांडे, स्टाफ नर्स मीरा रजक और तीसरे दल में डीपीएम डॉ शीतल व्यास व स्टाफ नर्स शामिल है जो अस्पतालों का निरीक्षण कर रहे हैं। 

कायाकल्प में जिले के ये अस्पताल शामिल : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोलारस, बदरवास, पिछोर, खनियाधाना, करैरा, नरवर, पोहरी, सतनवाड़ा शामिल हैं। इसी तरह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में खोड़, लुकवासा, बामौरकलां, सिरसौद, दिनारा, रन्नौद, खतौरा, छर्च, मुहारीकलां, मगरौनी, मनपुरा, बैराड़ शामिल है। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!