शिवपुरी। नाक, कान एवं गले रोग से पीड़ित 0 से 18 वर्ष तक के रोगियों के उपचार हेतु जिला अस्पताल में आज 27 दिसंबर को विशेष शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें बिरला हॉस्पीटल ग्वालियर के विशेषज्ञों के द्वारा रोगियों का परीक्षण कर आवश्यकतानुसार नि:शुल्क सर्जरी की जाएगी।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एएल शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत 0 से 18 वर्ष तक के ऐसे रोगी जिनके कान से सर आती हो, जिन्हें कम सुनाई पड़ता हो अथवा जो जन्मजात गूंगे व बहरे हो। ऐसे रोगियों का नि:शुल्क परीक्षण कर सर्जरी की आवश्यकता होने पर मुख्यमंत्री बाल श्रवण योजना के तहत नि:शुल्क सर्जरी करवाई जाएगी। इसके अतिरिक्त रोगियों को दवा, आवास व भोजन सहित आने-जाने के लिए परिवहन राशि भी शासन की ओर से नि:शुल्क प्रदाय की जाएगी। इस हेतु एनएचएम मप्र से अनुबंधित प्रदेश के ख्यातिनाम बिरला हॉस्पीटल ग्वालियर से चिकित्सकीय दल को बुलाया गया है जो रोगियों का परीक्षण कर आवश्यकतानुसार सर्जरी करेगा। इसमें सर्जरी तथा परिवहन व्यय शासन के द्वारा वहन किया जाएगा। आरबीएस के नोडल अधिकारी डॉ. संजय ऋषीश्वर ने बताया कि प्रति वर्ष राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत ईएनटी का कैंप आयोजित किया जा रहा है जिसमें बड़ी संख्या में रोगियों को चिन्हांकित कर नि:शुल्क सर्जरी कराई जा रही है। इस वर्ष भी आरबीएसके चिकित्सकों के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में िस्थत स्कूलों एवं आंगनबाड़ियों पर जाकर रोगियों का चिन्हाकन किया जै जिनका उपचार किया जाएगा।






Be First to Comment