Press "Enter" to skip to content

ओपन राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में जीते 6 पदक

शिवपुरी। मध्यप्रदेश जूडो एसोसिएशन के तत्वाधान में इंदौर जिला जूडो एसोसिएशन के द्वारा 23 से 25 दिसंबर तक यूथ, जूनियर और सीनियर राज्य स्तरीय जूड़ो प्रतियोगिता का आयोजन इंदौर के छोटे नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया गया। 
उक्त राज्य स्तरीय जूड़ो प्रतियोगिता में शिवपुरी से यूथ, जूनियर वर्ग में 10 खिलाड़ियों ने भागीदारी के साथ्ज्ञ अपने जौहर दिखाते हुए शिवपुरी जिले को 6 पदक एक स्वर्ण, 4 रजत, 1 कांस्य पदक दिलवाते हुए शहर का नाम रोशन किया। यह पदक प्राप्त खिलाड़ी माधवराव सिंिधया जिला खेल परिसर में एनआईएस जूडो प्रशिक्षक शिशुपालसिंह रघुवंशी और अमित के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
 पदक प्राप्त खिलाड़ी कैडेट वर्ग में निकिता कुशवाह स्वर्ण पदक, अवनीत यादव 81 किग्राम रजत पदक, छाया धाकड़ कांस्य पदक जीता। जूनियर वर्ग में दीपा जाटव रजत पदक, निधि कश्ुावाह रजत पदक, सतेंद्र सिंह धाकड़रजत पदक प्राप्त किए। इन सभी पदक प्राप्त खिलाड़ियों को शहर के वरिष्ठ खिलाड़ियों द्वारा शुभकामनाएं दी।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!