
िशवपुरी। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला शिवपुरी के द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म दिन शिवपुरी नगर मंडल में बड़ी श्रद्धा से बनाया गया एवं साथ में महिला मोर्चा के द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री के जन्म दिन पर महिला मोर्चा ने एक योगा का कार्यक्रम रखा गया। जिसमें महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष बीनू शर्मा ने अपने उद्धबोधन में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर विचार रखे और योगा क्लास भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की महामंत्री अर्चना अग्रवाल ने योगा सभी बहनों से करवाया गया और योगा के बारे में बताया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की जिला मंत्री लक्ष्मी जाटव एवं नगर मंडल अध्यक्ष नीलम भगेल के साथ नगर मंडल की बहने साथ में थी।






Be First to Comment