इनोवेटिव वल्र्ड स्कूल का वार्षिकोत्सव आज

शिवपुरी। इनोवेटिव वल्र्ड स्कूल का वार्षिकोत्सव का आयोजन गुरुवार 27 दिसंबर को किया जा रहा है। यह आयोजन स्कूल के कैंप परिसर में किया जाएगा। स्कूल प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार शाम 5 बजे आयोजित होने वाले वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में एमसी पनवार आईजीपी सीआईएटी स्कूल, सीआरपीएफ, अतिथि के रूप में जेपी बलई कमांडेंट सीआईएटी स्कूल सीआरपीएफ रहेंगे। वार्षिकोत्सव को लेकर विद्यालय द्वारा पूर्ण तैयारी कर ली गई है तथा अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुति छात्रों द्वारा दी जाएगी।