
नरवर। नरवर थाना पुलिस ने नाबालिग को भागकर ले गए आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपित पर पुलिस ने दुष्कर्म सहित पोस्को एक्ट का केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी बादामसिंह यादव ने बताया कि ग्राम जैतपुर से 11 नवंबर 2018 को जैतपुर में रहने वाली एक किशोरी घर से लापता हो गई। मामले में परिजनों ने तलाश की लेकिन किशोरी का कहीं कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद परिजन थाने गए और मामले की शिकायत दर्ज करवाई। किशोरी के परिजनों ने बताया कि उनकी पुत्री की उम्र 17 साल 10 महीने की है। जहां पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू की और दबाव के चलते आरोपित राहुल रावत निवासी करई मंगलवार को थाने में युवती के साथ आया। जहां पुलिस ने दोनों के बयान लिए और न्यायालय में पेश किया। जहां से आरोपित को न्यायालय ने जेल भेज दिया और किशोरी को परजिनों के सुपुर्द कर दिया।






Be First to Comment