Press "Enter" to skip to content

बिजली चोरी रोकने गए सहायक प्रबंधक व टीम की मारपीट

शिवपुरी। जिले के ग्राम सिंघराई में बिजली चोरी रोकने गए बिजली विभाग बिभाग के सहायक प्रबंधक व टीम की की दो लोगों ने मिलकर मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर शासकीय कार्य में बाधा का केस दर्ज कर लिया है। राजीव रंजक कुमार पुत्र रामहेत इकवाल तिवारी निवासी सहायक प्रबंधक विद्युत मंडल रन्नौद ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उन्हें सूचना मिल रही थी गाम सिंघराई में अवैध रूप से बिजली कनेक्शन लेकर लाइट जलाई जा रही है। सूचना पर जब राजीव बिजली कर्मचारी सुनील लोधी, महेश ओझा, उदय गुर्जर, अमरसिंह के साथ मौके पर पहुंचे तो वहां चोरी की बिजली जलती पाई गई। जब बहादुरसिंह यादव से पूछा तो उसने गाली-गलौंज करना शुरू दी। जब गाली देने से मना किया तो बहादुरसिंह व चतुरसिंह यादव ने बिजली विभाग टीम की मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी दी। बाद में किसी तरह बिजली विभाग के कर्मचारी थाने तक आए और मामले में पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!