Press "Enter" to skip to content

खुदावली में मिली युवक की सिर कुचली लाश

शिवपुरी। दिनारा थाना क्षेत्र के खुदावली गांव में खांदी पहाडी के पास एक युवक की लाश मिली है। जिस पर आशंका व्यक्त की जा रही है कि युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या की गई हो। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार मृतक भूपत सिंह पुत्र मदन रावत 36 साल निवासी खुदावली का शव बुधवार सुबह 10 बजे खांदी पहाड़ी पर मिला। पुलिस को सूचना मिलने पर वहां पहुंचे एफएसएल प्रभारी एच एस बरहादिया का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का प्रतीत होता है और पुलिस इस मामले में जांच पड़ताल करने में जुटी है।मौके पर शराब के क्वार्टर सहित पानी पाऊच और गिलास भी बरामद हुए है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!