बज्मे-उर्दू का पुनर्गठन

शिवपुरी। शहर की सबसे पुरानी साहित्यिक संस्था बज्मे-उर्दू का पुनर्गठन पुरानी शिवपुरी स्थित शायर मोहम्मद याकूब साबिर की दुकान पर बज्मे-उर्दू के अध्यक्ष आफताब अहमद अलम की अध्यक्षता में आयोजित मीटिंग में किया गया। जिसमें सर्व सम्मति से आफताब अहमद अलम अध्यक्ष, सुकून शिवपुरी उपाध्यक्ष, रफीक इशरत ग्वालियरी सचिव, सत्तार शिवपुरी सहसचिव, कोषाध्यक्ष साजिद अमन व रामकृष्ण मोर्य को चुना गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मोहम्मद याकूब साबिर, सलीम बादल, मुबीन अहमद मुबीन प्रदीप अवस्थी, सुभाष पाठक, राकेश कुमार सिंह, डाॅ. संजय शाक्य, भगवानसिंह यादव, इरशाद जालोनवी, परमानंद परम् व मुस्तफा खां शाद गुनावी को चुना गया। संरक्षकों में हाजी डाॅ. यूसुफ जमाल कुर्रेशी, शकील नस्तर व यूसुफ हन्फी को रखा गया है। 
बज्मे-उर्दू का सिल्वर जुबली समारोह 01 जनवरी, 2019 को
शिवपुरी। साहित्यिक संस्था बज्मे-उर्दू के पुनर्गठन के पश्चात नवीन कार्यकारिणी द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि 1 जनवरी को बज्मे-उर्दू की स्थापना को 25 वर्ष पूर्ण हो रहे है इसलिए 1 जनवरी को बज्मे-उर्दू द्वारा सिल्वर जुबली समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस समारोह में कवि सम्मेलन व मुशायरे के अतिरिक्त बज्मे-उर्दू के विकास में अपना उल्लेखनीय योगदान देने के लिये शायर डाॅ. अजय ढ़ीगरा को सम्मानित भी किया जाएगा।